बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल पटना में एक मंच पर जुटेंगे देश-विदेश के प्रसिद्ध ऑर्थो डॉक्टर, अनूप इंस्टिट्यूट ऑफ ओर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन का आयोजन

कल पटना में एक मंच पर जुटेंगे देश-विदेश के प्रसिद्ध ऑर्थो डॉक्टर, अनूप इंस्टिट्यूट ऑफ ओर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन का आयोजन

PATNA: कल से अगले दो दिनों तक बिहार की राजधानी पटना में देश-विदेश के प्रसिद्ध ऑर्थो डॉक्टर एक मंच पर जुटेंगे। अनूप इंस्टीट्यूट ऑफ रिहाबिलैटेशन द्वारा अनूप मास्टर कोर्स 2019 का आयोजन  शनिवार और रविवार को पटना के मौर्या होटल में होने जा रहा है। जिसमें देश विदेश के 300 ऑर्थो डॉक्टर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शनिवार की शाम 7 बजे न्यू पटना क्लब में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पद्मश्री डॉ आर. एन. सिंह और डॉ आशीष ने बताया की अमेरिका से लेकर देश में पुणे, मुंबई, झारखंड, दिल्ली, कोलकत्ता सहित देश भर के प्रसिद्ध आर्थो चिकित्सकों का जुटान पटना के मौर्या होटल में 12-13 अक्टूबर को होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में सेमिनारऔर वर्कशॉप का आयोजन होगा।इसमेंआर्थों से जुड़े सभी तरह के रोगों पर विशेष चर्चा की जायेगी।

इसमें वक्ता के रूप यूके के डॉ कमल दीप, डॉ कैलम एमसीब्राइट, डॉ रोहित महेश्वरी और पटना के पद्मश्री डॉ आर. एन. सिंह,  डॉ आशीष सिंह कई डॉक्टर प्रमुख रूप से रहेंगे।


Suggested News