बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपराधियों के हौंसलें बुलंद! महज पांच हजार रुपए के लिए स्वर्ण कारोबारी के घर पर की गोलीबारी

अपराधियों के हौंसलें बुलंद! महज पांच हजार रुपए के लिए स्वर्ण कारोबारी के घर पर की गोलीबारी

नवादा। जिले के गोविंदपुर के ऊपर बाजार नायक टोला में सोमवार बीते रात अपराधियो द्वारा स्वर्णकार के घर पर  गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।  

गोलीबारी को लेकर स्वर्णकार सरोज स्वर्णकार ने बताया कि देर रात कुछ लोगों ने घर पर गोलीबारी की है. अचानक रात में गोली की आवाज सुनने के बाद हम लोग घबरा गए देखें कि कुछ लोगों के द्वारा हमारे घर व के दरवाजा या खिड़की पर गोलीबारी की जा रही है। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती है तब तक अपराधी यहां से भागने में सफल रहते हैं। आपको बता दें कि गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस देर रात कई जगहों पर छानबीन करी लेकिन अपराधियों की पता नहीं चल सकी. स्वर्णकार के घर पर खिड़की दरवाजा में कई जगहों पर दाग देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि घर के बगल में सुन्नी मालाकार नामक व्यक्ति ने उनके घर पर गोलीबारी की है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। कुछ दिन पहले सुन्नी के द्वारा छोटे व्यवसाई स्वर्णकार से 5 हजार रुपए की मांग की गई थी। नहीं देने के बाद सुन्नी नहीं धमकी दी थी। जिसके बाद देर रात गोली चलाई गई है।  स्वर्ण कारोबारी की शिकायत के बाद अब पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Suggested News