बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में अपर्णा सिन्हा को किया सम्मानित, साइकिल से तय कर चुकी है बिहार के 38 जिले

गया में अपर्णा सिन्हा को किया सम्मानित, साइकिल से तय कर चुकी है बिहार के 38 जिले

GAYA : बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अर्पणा सिन्हा ने 30 दिनों में राज्य के 38 जिलों का दौरा किया है। इस दौरान अर्पणा सिन्हा ने बिहार में 3000 किलोमीटर साइकिल से सफर तय कर नया कीर्तिमान बनाया है।  अर्पणा सिन्हा  के इस अभियान को लेकर नेशनल ह्युमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमें अर्पणा सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर अर्पणा सिन्हा सहित गया शहर के कई गन्यमान प्रशासनिक वरीय अधिकारी एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यगण भी शामिल हुए।

बता दें की साइकिल से पूरे बिहार का सफर करनेवाली अपर्णा सिन्हा अकेली लड़की बन गई है। 26 जून को नालंदा जिले के बिहारशरीफ से निकली थी और 25 जुलाई को नवादा आकर उसकी बिहार यात्रा पूरी हुई। 

इसके पहले 2021 में भी अर्पणा साइकिल से नौ राज्यों की सफर तय कर चुकी है। 14 जुलाई 2021 को नालंदा से निकली थी, जो 28 दिनों में बिहार के अलावा झारखंड, छतीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, आंध्राप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल तक करीब 3306 किमी सफर तय वायनाड जिला में सफर पूरी की थी। यही नहीं, मार्च 2022 में पांच दिनों में नालंदा से नेपाल के काठमांडू तक करीब 500 किमी सफर तयकर पशुपतिनाथ मंदिर में सफर पूरी की थी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News