बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में नीतीश के अलावा रामविलास पासवान, सुशील मोदी और उपेन्द्र कुशवाहा भी चुनावी चेहरा - चिराग

बिहार में नीतीश के अलावा रामविलास पासवान, सुशील मोदी और उपेन्द्र कुशवाहा भी चुनावी चेहरा - चिराग

PATNA : बिहार में एनडीए का चुनावी चेहरा कौन होगा ?  इस सवाल पर एनडीए के घटक दलों मे घमासान मचा है। अब लोजपा के सांसद चिराग पासवान ने कहा है बिहार में नीतीश कुमार के अलावा रामविलास पासवान, सुशील कुमार मोदी और उपेन्द्र कुशवाहा भी चुनावी चेहरा हैं।

APART-FROM-NITISH-IN-BIHAR-RAMVILAS-PASWAN-SUSHIL-MODI-AND-UPENDRA-KUSHWAHA-ARE-ALSO2.jpg

अभी किसी बड़े चेहरे की बात करने का कोई मतलब नहीं।  सब लोग मिल कर काम कर रहे हैं। अभी चुनाव में टाइम है। सीट बंटवारे पर सार्वजनिक बात करना ठीक नहीं। एनडीए के घटक दल के नेता इस मसले पर मिल बैठ कर बात करेंगे। जीत कैसे मिलेगी, यह सबसे अहम सवाल है। किस इलाके में किस दल का जनाधार सबसे अधिक है, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। आम सहमति से ही सीटों का बंटवारा होगा।  ऐसा कह कर चिराग ने जदयू दावे पर तंज कसा है।

APART-FROM-NITISH-IN-BIHAR-RAMVILAS-PASWAN-SUSHIL-MODI-AND-UPENDRA-KUSHWAHA-ARE-ALSO3.jpg

खबरों के मुताबिक भाजपा ने जदयू को मनाने की जिम्मेवारी रामविलास पासवान की सौंपी है। पिछले दो दिनों से जदयू ने काफी मुखर हो कर अपनी दावेदारी पेश की है। नीतीश कुमार को सबसे लोकप्रिय और क्रांतिकारी नेता बताया जा रहा है। उन्हें मोदी से बड़ा नेता बताने की  भी कोशिश हो रही है। इस लिए समय रहते भाजपा समस्या का समाधान करना चाहती हैं। चिराग पासवान के कहने का मतलब है कि बिहार में एनडीए का एक नहीं, कई चेहरे हैं।

Suggested News