बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी युगल ने अपनी जान बचाने के लिए कानून से लगाई गुहार, जानिए कौन हैं उनके दुश्मन

प्रेमी युगल ने अपनी जान बचाने के लिए कानून से लगाई गुहार, जानिए कौन हैं उनके दुश्मन

बेगूसराय।   एक प्रेमी युगल ने थाने पंहुंच कर अपने जान की रक्षा के लिए गुहार लगाई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख निवासी चंद्रदेव पासवान का पुत्र टिंकू कुमार की है। पीड़ित ने बताया कि वह  बीते तीन वर्ष से एक दूसरे से प्यार करते है और 24 फरवरी को न्यायालय के साथ साथ मंदिर में शादी रचाई। उसने कहा कि शादी की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की के साथ साथ उसे भी जान से मारने की धमकी दी है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गोली चलाया था जिसमे वे दोनों बाल बाल बचे और सोमवार के दिन बेगूसराय कचहरी रोड से लड़के के मौसेरे भाई सुजीत कुमार को आरोपियों ने अगुआ कर फोन पर बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।अनहोनी की आशंका से घबराकर दोनो युगल जोड़ी ने घर वसाने के साथ साथ जान की रक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

मामले में युवती ने बताया कि जिले के गढ़पुरा प्रखंड की रहनेवाली है। उसने बताया मेरे माता पिता को जब शादी करने की बात कही, तो उन्होंने मुझे ही जान से मारन की धमकी दी। एक दिन पहले ही मुझे और मेरी पति पर गोलियों से हमला किया गया है। युवती ने बताया कि मेरे परिवार वालों ने पति के बड़े भाई का अपहरण कर लिया है। उन्होंने धमकी दी है कि वह वापस लौट आए, नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। प्रेमी युगल ने बताया कि हमें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

इस तरह हुई थी मुलाकात

दोनों की मुलाकात 2017 में हुई थी। प्रेमी पिंकु कुमार ने बताया कि वह मेरे गांव में अपनी मौसी के घर रहने आई थी, इसी दौरान हमारी बातचीत शुरू हुई जो धीरे धीरे प्यार में बदल गया। 

Suggested News