बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अपराध की योजना बना रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिन्दा कारतूस बरामद

BIHAR NEWS : अपराध की योजना बना रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिन्दा कारतूस बरामद

PATNA : पटना के बिहटा पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के तीन अभियुक्तों को बुधवार को धर दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और गोली भी बरामद किया है। पहला मामला नेउरा ओपी का है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुनीपुर गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम धर्मेंद्र कुमार है जो किसी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में था। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ बिहटा पुलिस ने लूट कांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम नीरज कुमार और रोहित कुमार बताया जा रहा है। दोनों लोदीपुर मनेर के निवासी हैं। बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि नीरज कुमार और रोहित कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। 

दोनों पर राहगीरों से हथियार के बल पर पैसा और गाड़ी लूटने का मामला दर्ज है। पुलिस इसे कई महीनों से तलाश रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस के पूछताछ में कई लूटकांडों का उद्भेदन भी हो सकता है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News