बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपसी विवाद में बहू की गला दबाकर कर हत्या, शव को घर में छोड़ फरार हुए ससुरालवाले

आपसी विवाद में बहू की गला दबाकर कर हत्या, शव को घर में छोड़ फरार हुए ससुरालवाले

रोहतास: जिला के डालमिया नगर में महिला की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. डालमिया नगर में 38 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्या का आरोप ससुरालवालों पर ही लगाया गया है. वारदात के बाद ससुरावले महिला के शव को घर में ही छोड़ कर फरार हो गए। महिला के मायके वालों ने बताया कि उन लोगों को पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने ही हत्या कर दी है। 

मृत महिला की पहचान 38 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है।इसका विवाह 18 साल पूर्व ही मोतीलाल साह से हुआ था। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. 

Suggested News