बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग, एक महिला सहित चार लोग जख्मी

BIHAR NEWS : आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग, एक महिला सहित चार लोग जख्मी

SASARAM : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव में जमीन के विवाद में जमकर फायरिंग हुई है। जिसमें छर्रा की गोली लगने से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 

बताया जाता है कि गिजवाही में 28 बीघा जमीन को लेकर गांव में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। पिछले साल भी इसी मामले को लेकर गोलीबारी हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इस बार फिर उसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए तथा श्रीनिवास सिंह के पुत्र विशाल कुमार एवं उनकी पत्नी सरिता देवी के अलावे उपेंद्र सिंह का 18 साल का पुत्र अनमोल कुमार एवं 60 वर्षीय बुजुर्ग राजगृह सिंह को छर्रा की गोली लग गई। 

जिससे सभी घायल हो गए हैं। इसके अलावे मारपीट में भी चार लोगों को चोटें आई हैं। गोली लगने के अलावे लाठी-डंडों से घायलों में राजकुमार, बादल कुमार, यदुवंशी यादव तथा रामाकांत सिंह यादव सामिल हैं। गोली लगने से घायल सभी की स्थिति चिंता से बाहर बताई जाती है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News