बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : आरा में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, थाना प्रभारी घायल

बड़ी खबर : आरा में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, थाना प्रभारी घायल

Ara : भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया है। इस घटना में थाना प्रभारी को चोटें आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार चांदी गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंदा डाला। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। 

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर ही पथराव शुरु कर दिया गया। इस घटना में चांदी थाना प्रभारी को चोटें आई है।

Suggested News