बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया में निर्माणधीन मकान गिरा, मलबे में दबे कई लोग, अबतक 3 की मौत

अररिया में निर्माणधीन मकान गिरा, मलबे में दबे कई लोग, अबतक 3 की मौत

ARARIA : शहर में बीते शाम एक निर्माणधीन मकान गिर गया। इस हादसे में अबतक तीन लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई लोग मलबे के नीचे दबे बताए जा रहे है। जिन्हें देर रात तक निकालने का काम किया जा रहा था। 

बताया जा रहा है जिन तीन लोगों की मौत हुई है वे सड़क पर राखी बेच रहे थे। इसी दौरान निर्माणधीन मकान की दीवार उनके उपर आ गिरी। जिसमें दब जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फारबिसगंज एसडीओ अनिल कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि फारबिसगंज स्टेशन के निकट एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार की देर शाम अचानक मकान की दीवार गिर पड़ी। इस घटना में कई लोग मलबे के नीचे दब गये। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग और प्रशासन मलबे को हटाने और दबे लोगो को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Suggested News