बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया में आपसी विवाद में पत्रकार को मारी गोली, बदमाश को पकड़कर लोगों ने की जमकर पिटाई

अररिया में आपसी विवाद में पत्रकार को मारी गोली, बदमाश को पकड़कर लोगों ने की जमकर पिटाई

ARARIA : अररिया के रानीगंज के एक अखबार के पत्रकार बलराम विश्वास को बदमाशों ने गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार को गितवास के पास गोली मार दी गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

पत्रकार को गोली मारने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और गोली मारने वाले की भी जबरदस्त पिटाई लोगो ने कर दी। जिससे उसकी भी हालत गंभीर हो गई। गोली मारने वाला सुमन वर्णमाल बेतौना रानीगंज का रहने वाला है, उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुआ है।

अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इनका आपसी विवाद था। उसी को लेकर इन को गोली मार दी गई।  बलराम विश्वास को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही मारने वाले की भी हालत गंभीर हैं। उन्होंने कहा की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  दोनों के बीच हुए विवाद का पता लगाया जा रहा है।  

तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News