बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनतांत्रिक विकास पार्टी की प्रत्याशी आरती देवी ने किया नामांकन, कहा नोखा को कुशल नेतृत्व की आवश्यकता

जनतांत्रिक विकास पार्टी की प्रत्याशी आरती देवी ने किया नामांकन, कहा नोखा को कुशल नेतृत्व की आवश्यकता

SASARAM : जनतांत्रिक विकास पार्टी की प्रत्याशी आरती देवी ने आज रोहतास जिला के नोखा विधानसभा सीट से अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. बता दें की आरती देवी जविपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह के की पत्नी है. नामांकन के आज आखिरी दिन आरती देवी ने अपने नामजद का पर्चा दाखिल किया. 

नामांकन के बाद आरती देवी ने बताया कि एक समय नोखा विकास के मामले में बहुत अग्रणी था. लेकिन आज यही इलाका पिछड़ गया है. ऐसी स्थिति में वे नोखा की विकास के लिए नामांकन कर रही हैं. 

ताकि यहां के लोगों का प्रतिनिधित्व कर यहां की समस्याओं को दूर किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि एक समय नोखा में उद्योगों का जाल था. लेकिन आज नोखा विकास से काफी पिछड़ गया है. ऐसी स्थिति में एक कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है. 

नामांकन के दौरान प्रीतम पटेल भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, राम अवध पटेल, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य जदयू नागेंद्र चौधरी, धनंजय पटेल, विनोद चौधरी, नंद केश्वर चौधरी, प्रदीप चौधरी, भानु पटेल, अमरजीत कुमार, अमित कुमार, मंटू पटेल, विजय यादव, जविपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल ,पार्टी पदाधिकारी समेत सैकड़ो समर्थक शामिल रहे. 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 


Suggested News