बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेपाल से सटे इलाकों मौसम का बदला मिजाज, आंधी के साथ कई इलाकों में हो रही है हल्की बारिश

नेपाल से सटे इलाकों मौसम का बदला मिजाज, आंधी के साथ कई इलाकों में हो रही है हल्की बारिश

NEWS4NATION DESK : बिहार के कई जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पड़ोसी देश नेपाल के बीरगंज और इससे सटे प्रदेश के बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी, शिवहर जोरदार आंधी-तूफान आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कई इलाको में बारिश भी शुरु हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि मौसम के अचानक बदले मिजाज का कारण फोनी तूफान है।

बता दें कि फोनी तूफान ओडिशा के पुरी तट से टकरा गया है. पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बिजली गुल हो गई है। वहीं संचार सेवा पूरी तरह से ठप है। 

मौसम विभाग ने इस तूफान का असर बिहार में होने का अलर्ट जारी किया है। 

Suggested News