बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टीवी की बहूरानी “दिव्यांका” को मात देकर अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी, बिहार के विशाल आदित्य को तीसरा स्थान

टीवी की बहूरानी “दिव्यांका” को मात देकर अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी, बिहार के विशाल आदित्य को तीसरा स्थान

MUMBAI : टीवी से सबसे लोकप्रिय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी के 11वें’ का नया विजेता मिल गया है। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इस सीजन के नए विजेता बने हैं। उन्होंने ग्रेंड फिनाले में टीवी की बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी को हराया। वहीं बिहार के विशाल आदित्य सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 

पिछली तीन माह से इस शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पिछले कुछ हफ्ते थ्रिलर और एक्शन से भरपूर रहे। पूरे शो के दौरान अर्जुन ने जबरदस्त खेल दिखाया। उनके साथ टॉप थ्री में दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह पहुंचे।वहीं श्वेता तिवारी और वरूण सूद का सफर अंतिम पांच तक ही रहा।

दिव्यांका ने सबको किया हैरान

पूरे सीजन में टीवी की सबसे लोकप्रिय बहूरानी के रूप में अपनी पहचान बनानेवाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने स्टंट से अलग छाप छोड़ी। दिव्यांका ने हर स्टंट बखूबी किया। वह शो की फर्स्ट रनर अप रहीं। दिव्यांका भले ही शो जीतने में कामयाब नहीं रहीं लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता। 

जीतना-हारना चलता रहता है’

शो जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी को एक ट्रॉफी, 20 लाख कैश और ब्रैंड न्यू कार दी गई। अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा- ‘जीतना और हारना तो चलता रहता है। शो की जर्नी मायने रखती है। मुझे लगता है कि “खतरों के खिलाडी 11” में हम सबने अच्छा किया। पूरी ईमानदारी से कहूं तो विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी  भी विजेता हैं। आगे उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ की स्टंट टीम, रोहित शेट्टी, कलर्स टीवी और फैंस का धन्यवाद किया।

सिर्फ 20 सेकेंड के अंतर से मिली जीत

फिनाले के अंतिम स्टंट में अर्जुन, दिव्यांका और विशाल को एक मुश्किल स्टंट करना था। जिसमें सबसे पहले विशाल को मौका दिया गया, लेकिन विशाल ने स्टंट को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। वहीं उनके बाद स्टंट करने गए अर्जुन और दिव्यांका ने बेहतरीन तरीके से अपना स्टंट पूरा किया। दोनों के बीच मुकाबले को इस बात से समझा जा सकता है कि जीत का अंतर सिर्फ 20 सेकेंड का था। 


Suggested News