बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अर्जुन तेंदुल्कर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल से किया अलग, दिया घर वापसी का टिकट, यह बताया गया कारण

अर्जुन तेंदुल्कर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल से किया अलग, दिया घर वापसी का टिकट, यह बताया गया कारण

DESK : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुल्कर के बेटे अर्जुन का इस साल आईपीएल खेलने का सपना अधूरा रह गया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से चुने गए अर्जुन को घर वापसी का रास्ता दिखा दिया गया है। टीम मैनेजमेंट ने अर्जुन की जगह तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। 

चोट के कारण किए गए बाहर अर्जुन

बताया गया कि अर्जुन प्रैक्टिश के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देना ही बेहतर समझा। जिसकी जानकारी मैनेजमेंट ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि सचिन तेंदुल्कर खुद इस समय एमआई के मेंटर के तौर पर दुबई में मौजूद हैं। उन्हें भी अपने बेटे को मैदान मे खेलते देखने की चाहत थी, जो इस साल पूरी नहीं हुई।

20 लाख में लगी थी बोली

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 20 लाख रुपए में खरीदा था. 21 साल के इस खिलाड़ी पर सभी की निगाहें बनी हुई थीं. लेकिन वह इस सीजन आईपीएल में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए.अर्जुन ने इस साल मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में डेब्यू किया था. फिर अर्जुन ने MIG क्रिकेट क्लब से खेलते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे. इसके साथ ही अर्जुन ने 3 विकेट भी झटके थे.


Suggested News