बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में हथियारबंद बदमाशों ने गार्डों को बनाया बंधक, ढाई लाख के केबल पर किया हाथ साफ़

वैशाली में हथियारबंद बदमाशों ने गार्डों को बनाया बंधक, ढाई लाख के केबल पर किया हाथ साफ़

VAISHALI : वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के कच्ची दरगाह विदुपुर नवनिर्मित सिक्स लेन पुल के पाया नम्बर चार पर बदमाशों ने हथियार के बल पर सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद लाखों रुपए के केबल काटकर ले गए। इस घटना के बाद कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने नवनिर्मित सिक्स लेन के पाया नम्बर चार से गार्ड को बंधक बना लाखों रुपये का डेरीकेन केबल चोरी कर लिया। सिक्स लेन मे लगातार हो रही चोरी की घटना से ओपी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी के बीच मे नवनिर्मित पूल के पाया नम्बर चार पर नाव पर सवार होकर आये आधा दर्जन की संख्या मे आये हथियारबंद चोरो ने धावा बोल दिया। 

हथियारबंद चोरो ने डयूटी पर मौजूद गार्ड श्रवण कुमार एवं न्यूटन कुमार का हाथ पैर बांध कर पाया मे लगे करीब 100 मीटर डेरीकेन केबल काट लिया। जिसका बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है। वही चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड की पिटाई भी की। 

चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी नाव से फरार हो गए। इस सम्बन्ध मे एडमिन हेड आर के सिंह ने बताया की चोरो द्वारा पाया मे सेगमेंट मे लगने वाले 100 मीटर डेरीकेन केबल काट लिया गया। जिसका बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट 

Suggested News