बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब तक 2339 हथियारों का लाइसेंस रद्द

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब तक 2339 हथियारों का लाइसेंस रद्द

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। बिहार में प्रशासन ने 2339 हथियारों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। चुनाव आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक बिहार में 672 अवैध अस्त्र-शस्त्र और 3510 कारतूस बरामद किया गया है। 40 बम भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 32 अवैध आग्नेयास्त्र केंद्रों पर छापा मारा गया है।          

पूरे बिहार में अब तक 61765 लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापान किया गया है। अब तक 9701 हथियार जमा कराए गए हैं। 2339 आर्म्स का लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है।

बिहार में अब तक सीआरपीसी के तहत 39251 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा काफी संख्या में नन वेलेबल वारंट को तामिल कराया गया है। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Suggested News