मोतिहारी. आर्मी जवान की पकड़कर शादी करवाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है। बताया जा रहा है कि जवान रात में प्रेमिका के कमरे में पकड़ा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीट कर जबरन मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। वहीं प्रेमिका विवाहित महिला बतायी जा रही है।
वायरल वीडियो हरसिद्धि थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे जिले में प्रेमिका से मिलने रात में प्रेमी के उसके घर पहुंचने का नया ट्रेंड चलने का सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। यह 15 दिन के अंदर जिला का तीसरा मामला बताया जा रहा कि प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करायी है।
वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि हसुआहां मानिकपुर पंचायत के मानिकपुर चौक स्थित मठ पर बुधवार की रात दो प्रेमी युगल की जबरन शादी करवा दी गयी। इसमें ग्रामीणों के हस्तक्षेप से जबरिया दोनों की शादी कराने की तस्वीर स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है। यहीं नहीं प्रेमी आर्मी में कार्यरत है। वह शादी के बाद प्रेमिका को छोड़कर नाटकीय ढंग से गुरुवार की सुबह फरार भी हो गया। बताया जा रहा है कि युवक तुरकौलिया थाने की चारगाहां पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के मोहब्बत छपरा निवासी राजेन्द्र भगत के पुत्र अभिषेक कुमार हैं। वह भारतीय सेना का जवान है। उसका मानिकपुर सरैया वार्ड संख्या 10 के निवासी राजेन्द्र प्रसाद की पुत्री रीता देवी से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
महिला की शादी पूर्व में भी हुई थी। उसे पांच वर्ष का एक बच्ची है। लेकिन पति से मनमुटाव होने के चलते रिश्ता टूट गया था। इसके बाद वह मायके में ही रह कर गुजारा कर रही थी। जबकि प्रेमी व प्रेमिका स्वजातीय हैं। दोनों पहले से चोरी छुपे मिलते रहे हैं। इसी क्रम में वह बुधवार की देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। तभी परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों में हंगामा मच गया। युवक की इस तरह की हरकत से परिजनों को ऐतराज था। इसके बाद भारी हंगामे के बीच ग्रामीणों के समक्ष उनकी शादी करा दी गई। लेकिन सुबह होते ही दूल्हा दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया।