बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आर्मी के जवान ने किया दुष्कर्म, लेकिन पीड़िता को न्याय दिलाने में पुलिस ने झाड़ा पल्ला

आर्मी के जवान ने किया दुष्कर्म, लेकिन पीड़िता को न्याय दिलाने में पुलिस ने झाड़ा पल्ला

NAWADA : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म के आरोपित आर्मी जवान राकेश कुमार की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर आरोपित जवान की गिरफ्तारी की मांग की है। 

पीड़िता  ने बताया कि बलिया बुजुर्ग के रहने वाले रामबालक यादव के पुत्र आर्मी जवान राकेश कुमार ने 6 दिसरंबर को नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ला स्थित एक खटाल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में महिला थाना में 14 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

 महिला ने बताया कि आरोपित जवान पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में समझौता करने के बहाने उसे बाइक से खटाल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस मामले में न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जा चुका है। लेकिन आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता ने आरोपित को अविलंब गिरफ्तार करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में एसपी ने महिला को भरोसा दिया है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तार की जाएगी।


Suggested News