बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क दुर्घटना में आरा नगर निगम के वार्ड पार्षद के बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में आरा नगर निगम के वार्ड पार्षद के बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ARA : शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा बक्सर मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना मे आरा नगर निगम के बेगम पुर के पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना शाह के पुत्र रोहन कुमार शाह की मौत हो गई। वर्तमान मे मृतक रोहन कुमार शाह की माँ अनिता देवी वार्ड नंबर तीस की वार्ड पार्षद है। जबकि स्कॉर्पियो मे सवार चार अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलो मे वार्ड नंबर बतीस के वार्ड पार्षद प्रियंका देवी के पति दिपु शाह के साथ अन्य लोग आरा के ही बताये जा रहे है। 

सूत्रो की माने तो मृतक रोहन कुमार शाह अपने चार साथियो के साथ माँ विंध्यवासिनी की दर्शन करने के लिए बिंध्याचल स्कॉर्पियो से जा रहे थे। तभी बीच रास्ते मे शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार से महज कुछ ही दूरी पर स्कॉर्पियो की अगला टायर फट गया। जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो मे सवार कुल पाँच लोगो मे पूर्व वार्ड पार्षद मुना शाह के पुत्र रोहन कुमार शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी मे सवार चार अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। 

वही दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जख्मियों को भी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार मे कोहराम मच गया। सैक्डो लोगो की भीड़ सदर अस्पताल मे जुट गई। पूरे अस्पताल परिसर मे कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की चीख पुकार से पुरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया है।

आरा से रविंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News