बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झील में 70 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा की परिक्रमा के लिए करें नावों का इंतजाम, सीएम ने अफसरों को दिया निर्देश

झील में 70 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा की परिक्रमा के लिए करें नावों का इंतजाम, सीएम ने अफसरों को दिया निर्देश

RAJGIR :   राजगीर के घोड़ाकटोरा झील में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है जिसकी ऊंचाई 70 फीट है। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रतिमा के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

सीएम ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश

सीएम ने अधिकारियों से कहा की झील के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा के लिए नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोड़ाकटोरा ऐतिहासिक झील है और इसके जल का श्रोत आंतरिक है। अगर पिलर की मदद से कोई पुल बनाया जाए तो झील का आंतरिक श्रोत प्रभावित होगा। इस लिए परिक्रमा के लिए नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। झील के किनारे पैदल चलने के लिए रास्ता बनाया जाना चाहिए। इको टूरिज्म में पैदल घूमने की काफी संभावनाएं हैं। सीएम ने झील के पास बने शौचालयों और पेयजल की सुविधा का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माणस्थल के पास बने वाच टावर पर चढ़ कर आसपास के स्थानों का भी मुआयना किया। बुद्ध प्रतिमा को बनाने के लिए राजस्थान से पत्थर मंगाये गये हैं। घोड़ाकटोरा झील के आसपास तीन किलोमीटर के क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सीएम के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा व अन्य अधिकारी शामिल थे।

 2012 में प्रतिमा निर्माण की बनी थी योजना

नीतीश कुमार जनवरी 2012 में जब अपनी सेवा यात्रा के क्रम में राजगीर आये थे तो उन्होंने घोड़ाकटोरा झील के सौंदर्यीकरण का फैसला किया था। उसी समय झील में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनी थी। घोड़ाकटोरा अत्यंत ही रमणीक स्थान है और यह पंचपहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसके बाद से नीतीश कुमार अक्सर यहां आते रहे हैं। इस साल के शुरू में भी सीएम ने यहां आ कर सौंगर्यीकरण और निर्माण कार्यों का जायजा लिया था।

 नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट

Suggested News