बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, करीबियों पर भी कसा शिकंजा

अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, करीबियों पर भी कसा शिकंजा

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। बता दें कि अनंत सिंह के घर से एके-47 मिलने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बारंट के लिए बाढ़ कोर्ट में शनिवार को ही आवेदन दिया था।

इधर अनंत सिंह के करीबियों पर शिकंज कस गया है। पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश मामले में बाढ़ कोर्ट ने लल्लू मुखिया और रणवीर यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी कर दिया है। दोनों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही है।

इधर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में पुलिस की रेड के बाद से मोकामा विधायक फरार हैं। अनंत सिंह के मामले में एडीजी मुख्यालय का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें एडीजी मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।एडीजी मुख्यालय ने बताया कि अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है। विधायक के खिलाफ पूर्वाग्रह से कार्रवाई के आरोप से उन्होंने इंकार किया है।


Suggested News