बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रेमिका को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार प्रेमी हाजत से हुआ फरार, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

BIHAR NEWS : प्रेमिका को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार प्रेमी हाजत से हुआ फरार, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

MOTIHARI : मोतिहारी में पुलिस की लापरवाही का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेमिका को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार प्रेमी थाना के हाजत से फरार हो गया है। प्रेमी हाजत के खिडकी के ग्रिल को काटकर निकल भागा है। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान ग्रामीण लगा रहे है। घटना पूर्वी चम्पारण जिला के कल्याणपुर थाना का है। कल्याणपुर थाना पुलिस ने बंगाल की प्रेमिका की शिकायत पर बीती रात उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने थाना के गोविन्दापुर गांव से प्रेमी 23 वर्षीय शशि यादव को गिरफ्तार किया था। 


मिली जानकारी के अनुसार फरार शशि यादव के खिलाफ कल्याणपुर थाना में काण्ड संख्या 84/16 दर्ज है जो लडकी के अपहरण से जुड़ा मामला है। वहीं दूसरा मामला 326/22 दर्ज है, जो बंगाल के लडकी ने शादी का झांसा देकर बहला कर शारीरिक संबध बनाने को लेकर दर्ज कराया है । युवक इस दोनो काण्ड मे लम्बे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस बीती रात शशि यादव को गिरफ्तार कर कल्याणपुर थाना लायी थी। 

इसी बीच देर रात्रि पुलिस के चौकस निगरानी के बाद भी हाजत के खिडकी का ग्रिल तोड अभियुक्त फरार हो गया। पुलिस को फरार होने की भनक तब लगी। जब उसका भाई रामाकांत यादव गिरफ्तार भाई शशि यादव से मिलने थाना पहुंचा। जहां वह अपने गिरफ्तार भाई शशि यादव से मिलना चाहा तो वहां मौजूद थानाकर्मी ने हाजत खोल देखा तो अभियुक्त खिडकी तोड फरार था। 

कैदी फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों मे हड़कंप मच गाय। फरार अभियुक्त के भाई रामाकांत यादव ने बताया कि शशि यादव ने चार शादी रचाया है। पहला शादी बझिया ओपी के विशुनपुर गांव मे हुआ था, जिसमें दो माह बाद संबंध विच्छेद हो गया। दुसरी गांव के बगल मे लडकी का अपहरण कर शादी किया था जो केस चल रहा है। तीसरा शादी बैरिया मे शीला देवी से किया था उससे उनको एक पुत्र भी है। तीसरी पत्नी घर गोविन्दापुर में रहती है। 

चौथी शादी बंगाल के पूजा कुमारी से किया था,जिसने कल्याणपुर थाना में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया है। दोनों ही मामलों में वह पिछले कई महिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के थाना हाजत से फरार होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष डीएन राम ने बताया कि इसके उपर और कई थानों मे मामले दर्ज है जिसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही आरोपी को पकडे के लिए छापामारी किया जा रहा है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News