बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात साजन डोम गिरफ्तार, पटना में लूट के दौरान महिला को मारी थी गोली

 कुख्यात साजन डोम गिरफ्तार, पटना में लूट के दौरान महिला को मारी थी गोली

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले दिनों पटना के राजेन्द्र नगर में लूट के दौरान महिला को गोली मारने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम साजन डोम है। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। 

पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि महिला के साथ घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम साजन डोम है और उसे आलमगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि साजन डोम से जब कराई से पूछताछ की गई तब उसने महिला को गोली मारने के साथ-साथ  आधा दर्जन से ऊपर मामलों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। 

हालांकि पीड़ित पक्ष ने इस गिरफ्तारी पर अंसतोष जाहिर किया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ सिर्फ खानापूर्ति की है। परिजनों का दावा है कि मामला  बाढ़ के कुख्यात रामजन्म यादव से जुड़ा है। पूर्व में रामजन्म यादव द्वारा उनके परिवार से  रंगदारी की मांग और हत्या की धमकी मिल चुकी है। हमलोगों को ऐसी आशंका है कि इस घटना को उसके द्वारा ही अंजाम दिया गया है।  

बता दें बीते दिनों पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र में अहले सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली रागिनी नामक महिला से चेन लूटने के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी थी। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। 


कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News