बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

19 साल की उम्र में 12 मर्डर समेत 35 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार, बोला-हत्या के वक्त गोली मारने में आता था मजा

19 साल की उम्र में 12 मर्डर समेत 35 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार, बोला-हत्या के वक्त गोली मारने में आता था मजा

NEWS4NATION DESK :  19 साल  की उम्र में 12 मर्डर समेत 35 मामलों में मोस्टवांटेड गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के सोनीपत निवासी इस कुख्यात गैंगस्टर का नाम अक्षय पहलवान है और इसपर दो राज्यों की पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। 

अक्षय पहलवान को हरियाणा की रोपड़ पुलिस ने जिले के गांव ढाहा में पकड़े गए अक्षय के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास तीन 32 बोर की पिस्तौल और गोली सिक्का बरामद किया है।  

बताया जा रहा है कि पहली बार अक्षय ने 2015 में जब उसकी उम्र महज 19 साल थी अपने चाचा का मर्डर किया था और 18 महीने बाद जेल से आते ही सरेआम सोनीपत में सड़क पर बाप-बेटों को काट दिया था।  यहीं से उसके कारनामों का दौर शुरू हुआ था।  राजस्थान में भी उसने जज के सामने ही दो लोगों का मर्डर कर दिया था।

19 वर्ष की आयु में अक्षय पहलवान चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पुलिस के लिए वांटेड बन गया था। अक्षय के हरियाणा व राजस्थान की कई खतरनाक गैंग से संबंध थे। वह हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग में वाले लोगों से गुंडा टैक्स भी वसूलता था।

एसएसपी ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते अब अक्षय पहलवान सोनीपत में एक व्यक्ति को मारने की योजना बना रहा था और रोपड़ जिले के नूरपुर बेदी में हथियारों के प्रबंध करने के लिए आया था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

उन्होंने बताया कि अक्षय पहलवान सुपारी लेकर कत्ल करता था। अक्षय को हत्या करने के वक्त ज्यादा से ज्यादा गोलियां मारकर मजा आता था तथा फक्र महसूस होता था।

Suggested News