बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं रहे अरुण जेटली, कल दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहे अरुण जेटली, कल दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का कल दोपहर 2 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।  उन्होंने 12.07 बजे अंतिम सांस ली। 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। 

उनका अंतिम संस्कार रविवार को 2 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।अरुण जेटली का पार्थिव शरीर उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे पार्टी दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 2 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपना मूल्यवान मित्र बताया, जिनमें अंत:दृष्टि और चीजों को बारीकी से समझने की क्षमता थी जो विरले ही देखने को मिलती है। मोदी राजकीय यात्रा पर यूएई में हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से भरपूर और करिश्माई शख्सियत थे।


Suggested News