बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अरविंद निषाद का जवाब, कहा- 'CM नीतीश में क्या योग्यता है, अपने सुशील मोदी से पूछ लीजिएगा'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अरविंद निषाद का जवाब, कहा- 'CM नीतीश में क्या योग्यता है, अपने सुशील मोदी से पूछ लीजिएगा'

पटना. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पटलवार किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि गिरिराज सिंह को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अपने पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से जानना चाहिए कि सीएम नीतीश क्या है। उन्होंने कहा कि जो सुशील मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल कहते थकते नहीं थे, वहीं गिरिराज सिंह का ज्ञानवर्धन करेंगे।

अरविंद निषाद ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में आम जनता को आपराधिक कार्रवाई करने के लिए उकसाया था कि जो अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते है, उसे बांस से पिटाई करें। गिरिराज सिंह के जुवान से अपराध की बात शोभा नहीं देता है।

निषाद ने कहा कि तत्कालिन सांसद गिरिराज सिंह के पटना स्थित निजी फ्लैट से एक करोड़ 14 लाख रुपये और 600 डॉलर की नकदी बरामद होने के आर्थिक आपराधिक मामले में आज तक माकुल जवाब नहीं दे पाए हैं। बिहार की आम जनता जानना चाहती है कि बरामद रुपये कहा से अर्जित किये गये थे।

अरविंद निषाद ने कहा कि तत्कालिन भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने भारत के बेरोजगार नौजवानों को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ सरकारी नौकरी देने का ख्वाब दिखाया था। गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कैबिनेट की बैठक में बिहार के नौजवानों के हित में 2 करोड़ नौकरियों के बारे में सवाल पूछना चाहिए। साथ ही प्रत्येक भारतीय के बैंक खातों में स्विस बैंक से लाकर हर भारतीय के खातों में 15 लाख रुपये ट्रांसफर करने का सब्जबाग दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बन गये हैं। इसके बारे में भी उन्हें अपना मुंह खोलना चाहिए।

Suggested News