बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरविंद सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की दी शुभकामनाएं, कहा- पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना हुआ साकार

अरविंद सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की दी शुभकामनाएं, कहा- पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना हुआ साकार

पटना. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आशा है, आपको इस सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति बनने से देश आज गौरवान्वित हुआ है। और स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हुआ है, आज समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति, जो आदिवासी समाज से और एक महिला है, देश का सर्वोच्च पद और पहला नागरिक बनी है। इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना आज साकार हुआ है।

आज देश के हर एक गरीब हर एक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति आप में वह अपना खुद का चेहरा देखेगा और महसूस करेगा कि हम देश के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं। अरविन्द ने कहा है कि आप राष्ट्रपति के पद को और गौरवान्वित करेंगी और अपने कार्यकाल को एक ऐतिहासिक कार्यकाल बनाएंगी।


देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है और देश में आज खुशी और आनंद की लहर है। आज हर भारतीय का मन प्रफुल्लित है, आनंदित है, और आपको बधाई और शुभकामनाएं हृदय से देश दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और एनडीए के शीर्षस्थ नेतृत्व को दिल से आभार व्यक्त कर रहा हूं। क्योंकि देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी समाज की महिला को भारत के राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाने पर और नवनिर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत आभार बधाई शुभकामनाएं।

Suggested News