बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने दिया इस्तीफा

केन्द्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने दिया इस्तीफा

NEW DELHI : देश के मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने के लिए निजी वजहों का हवाला दिया गया है। इस्तीफे के बाद वह अमेरिका जाने वाले हैं। वित्त मंत्री अरुण  जेटली ने इसकी जानकारी दी। वह इस पद पर अक्टूबर 2014 से थे। वित्त मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके पद छोड़ने की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मुख्य आर्थिक सचिव अरविंद सुब्रमण्यन वापस अमेरिका जाएंगे। जेटली ने ट्वीट कर उन्हें, थैंक्यू भी कहा है। फेसबुक पोस्ट में अरुण जेटली ने बताया कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पारिवारिक वजहों से वापस यूएस जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कोई ऑप्शन नहीं है, लेकिन वह सुब्रमण्यन के फैसले से सहमत हैं।

ARVIND-SUBRAMANIAN-CHIEF-FINANCIAL-ADVISOR--CENTRAL-GOVERNMENT-RESIGNS2.jpg

जेटली ने लिखा 'कुछ दिन पहले, मुख्य आर्थिक सलाहकार मुझसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। उन्होंने मुझे जानकारी दी थी कि वह वापस यूएस जाना चाहते हैं. उनका कारण निजी था, लेकिन बहुत जरूरी था. उन्होंने हमारे पास सहमति देने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा.' सुब्रमण्यन ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी और एनबीए की डिग्री इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से ली थी. इसके बाद उन्होंने एम.फिल और डी.फिल की डिग्री यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हासिल की। इससे पहले रघुराम राजन मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर थे। राजन ने इस पद से अक्टूबर 2013 में इस्तीफ दिया था। जिसके बाद अक्टूबर 2014 में अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद संभाला था। वहीं राजन को आरबीआई गवर्नर बनाया गया था।

Suggested News