बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरवल के टॉप 10 में शुमार अपराधी रुपेश कुमार हुआ गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने के बाद एक साल था फरार

अरवल के टॉप 10 में शुमार अपराधी रुपेश कुमार हुआ गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने के बाद एक साल था फरार

ARWAL : जिले के वांछित एवं कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए अरवल पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी आलोक में जिले की कुर्था पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जब अरवल जिले के टॉप 10 लिस्ट में शामिल अपराधी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

अरवल एसपी मोहम्मद कासिम ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर पत्रकारों को बताया कि कुर्था थाना क्षेत्र के फुलसाथर गांव निवासी रूपेश कुमार पिता शम्भू सिंह के खिलाफ 2022 में पुलिस पर हमला करने का मामले दर्ज था। वह बालू के अवैध कारोबार करता था। जिसे 2022 में पकड़ा गया था। लेकिन वह पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था। जिसपर कुर्था थाना में कांड संख्या 120/22 दर्ज किया गया था।

वहीं न्यायालय द्वारा इश्तेहार एवं कुर्की वारंट भी निर्गत किया गया था। जिसके बाद एक साल से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि वह मोतेपुर बाजार आया हुआ है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें  कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली,कुर्था अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल को छापेमारी टीम में शामिल किया गया। 

तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए रूपेश कुमार को कुर्था थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतेपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि अरवल पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रेस कॉम्फ्रेस में पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह,कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली मौजूद थे।

अरवल से कुंदन कुमार की रिपोर्ट

Suggested News