बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री के रूप में मुकेश सहनी ने की बड़ी गड़बड़ियां, इस राज्यसभा सांसद ने की पूरे कार्यकाल की जांच की मांग

मंत्री के रूप में मुकेश सहनी ने की बड़ी गड़बड़ियां, इस राज्यसभा सांसद ने की पूरे कार्यकाल की जांच की मांग

PATNA : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की मुश्किलें  कम नहीं हो रही हैं। एक एक कर सारे भाजपा नेता उन पर हमला कर रहे हैं। अब इसमें एक और बीजेपी नेता का नाम शामिल हो गया है। BJP के राज्यसभा सांसद और यूपी चुनाव के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने पशु सह मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से सहनी के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग की है। 

गड़बड़ी के हैं पुख्ता सबूत

विवेक ठाकुर ने कहा कि उनके पास पुख्ता तथ्य है कि मंत्री के रूप में  मुकेश सहनी ने कई गड़बड़ियां की हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके विभाग में कई अनियमितता हैं, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि किशनगंज में कई स्लॉटर हाउस बेहतर तरीके से काम कर रहे थे लेकिन इनके कार्यकाल में उनमें से कई इनकी प्रताड़ना से बंद हो गए। राज्यसभा सांसद ने दावा किया है कि ऐसे कई राज जांच में निकल सामने आएंगे।

NDA में रहने का नैतिक अधिकार नहीं

विवेक ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पशु और मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी को अपने पद पर एक पल भी रहने का अधिकार नहीं है। UP में जाकर उन्होंने जिस तरह से विश्व के सर्वमान्य PM के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया है वह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि मुकेश सहनी में अगर नैतिकता बची है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे दें। 

अभिवादन को विपक्ष ने गलत तरीके से पेश किया

यूपी चुनाव के सह प्रभारी विवेक ठाकुर योग आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासक बताया। मुलाकात में PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार की जिस तस्वीर की विपक्ष आलोचना कर रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को सभ्यता का ज्ञान नहीं है। ये अभिवादन का एक स्वाभाविक तरीका है। दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया है।


Suggested News