बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के पटना लौटते ही मृत्युंजय तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आनन-फानन में पार्टी ने जारी की अधिसूचना

तेजस्वी के पटना लौटते ही मृत्युंजय तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आनन-फानन में पार्टी ने जारी की अधिसूचना

पटना. राजद ने मृत्युंजय तिवारी को प्रवक्ता बना दिया है। इससे पहले शुक्रवार को जारी प्रवक्ताओं की सूची में मृत्युंजय तिवारी का नाम नहीं था। इससे वे नराजा बताये जा रहे थे। गुरुवार को यह सूची उस समय जारी की गयी थी, जब डिप्टी सीएम दिल्ली में थे। उनके पटना पहुंचने के तुरंत बाद ही मुत्युंजय तिवारी को राजद का प्रवक्ता बना दिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने नये प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। इसमें राजद ने कुल 7 लोगों को प्रवक्ता बनाया था। इसमें विधायक भाई वीरेंद्र, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, मोहम्मद एजाज अहमद, पूर्व विधायक इज्जा यादव, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, चितरंजन गगन और विधायक सतीश कुमार दास का नाम शामिल था। लेकिन इसमें मृत्युंजय तिवारी का नाम नहीं था।


मिली जानकारी के अनुसार राजद के महामंत्री राजेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश से नए प्रवक्ताओं के नाम की सूची जारी की थी। दरअसल, बिहार में आरसीपी सिंह के जदयू के इस्तीफे के बाद अचानक बढ़े सियासी पारे के बीच लालू प्रसाद यादव की आरजेडी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को 8 अगस्त को हटा दिया था। तेजस्वी यादव ने किसी को भी बयानबाजी करने से सख्त मना किया था।


Suggested News