बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में ठंड का कहर कम होते ही निकला 10 फीट का अजगर, लोगों में मचा हड़कंप

बेतिया में ठंड का कहर कम होते ही निकला 10 फीट का अजगर, लोगों में मचा हड़कंप

BETTIAH : जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज खड्डा के पुरन्दरपुर गांव में कडाके के ठंड और शीतलहर के बाद धूप खिलते ही दस फीट का अजगर सांप बाहर निकल गया। अजगर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी। हालाँकि विशाल अजगर को देख कितनों के रोंगटे खड़े हो गयें। 

कई लोग डर से इधर उधर भागने लगे। इस बावत पंचायत के मुखिया पुत्र राहुल कुमार और ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दे दिया है। लेकिन खबर लिखें जाने तक वन विभाग के अधिकारी खड्डा के पुरन्दरपुर गांव अजगर लेने नहीं पहुंचे थे। 

लेकिन लोगों ने उसे सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने की कोशिश की। हालाँकि ग्रामीणों ने कहा की इतना बड़ा अजगर सांप इलाके में कभी नहीं देखा गया था। सांप इलाके में कहाँ से आ गया। इसकी किसी को जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने कहा की लोगों ने सांप को देख लिया। नहीं तो अजगर किसी जानवर या मनुष्य को क्षति पहुंचा सकता था। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News