बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बदमाशों ने धान की फसल में लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान

बदमाशों ने धान की फसल में लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान

Munger: जिले में धान की फसल के पुआल में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सात बीघा धान की फसल देखते ही देखते जलकर खाख हो गयी. अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका.

दरअसल, मामला जमालपुर थाना इलाके के रामपुर बस्ती का है. जहां निवासी बृजनंदन सिंह के खेत में रखे धान के फसल के टाल में आग लग गयी। वहीं सात बीघा में रखी धान की फसल की पुआल जल कर खाख हो गयी. किसान वृजनन्दन कुछ समझ पाते तब तक आग ने पुरे पुआल को जलाकर खाक कर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि बीती रात हमलोग खेत में सोये थे तभी कुछ लोग आये और धान की फसल रखी पुआल में आग लगा दी.

जब तक लोग वहां पहुँचते असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। वहीं आग इतनी तेज थी कि हमलोग कुछ नहीं कर पाये। अग्निशमन विभाग को सुचना दी और रात्रि में दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा लगभग 150 मन धान जलकर खाख हो गया। 


Suggested News