बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशोक चौधरी ने तेजस्वी को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, कहा- सरकारी बंगला पर करोड़ों खर्च करना फिजूलखर्ची

अशोक चौधरी ने तेजस्वी को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, कहा- सरकारी बंगला पर करोड़ों खर्च करना फिजूलखर्ची

PATNA :  तेजस्वी के बंगले पर करोड़ों खर्च किए जाने के मामले को लेकर कभी सुशील मोदी ने सवाल खड़े किए थे वहीं कल भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने तेजस्वी यादव को क्लीन चिट देते हुए कहा था की तेजस्वी के बंगले पर कोई अपव्यय नहीं किया गया है। 

शनिवार को भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने इसको लेकर तेजस्वी यादव को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। अशोक चौधरी ने बंगले पर हुए खर्च को लेकर तेजस्वी को आड़े हाथों लेते हुए कहां है कि क्या कोई व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में भवन पर करोड़ों खर्च कर सकता है? उन्होंने कहा कि यह सवाल नैतिकता के साथ साथ राजनीतिक शुचिता का है जनता के पैसे का इस्तेमाल बिल्कुल सही और इमानदारी से होना चाहिए।

अशोक चौधरी ने कहा कि खासकर राजनीतिक दलों की जिम्मेवारी इस मामले में और बढ़ जाती है। 

 भवन निर्माण मंत्री ने बताया कि अब इस तरह की फिजूलखर्ची पर सरकार रोक लगाएगी। भवन निर्माण विभाग मंत्रियों के बंगले पर होने वाले खर्च के लिए नए कायदे कानून बनाने जा रहा है जिसमें खर्च को लिमिट किया जाएगा।

Suggested News