बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री अशोक चौधरी का हमला, चिराग बताएं ऐसा क्या हुआ कि 4 महीनो में ही नीतीश के लिए बदल गए

मंत्री अशोक चौधरी का हमला, चिराग बताएं ऐसा क्या हुआ कि 4 महीनो में ही नीतीश के लिए बदल गए

PATNA : बिहार के कैबिनेट मिनिस्टर अशोक चौधरी ने चिराग पासवान के राजनीतिक महत्वकांक्षा पर जोरदार हमला किया है। मंत्री चौधरी ने कहा कि चिराग खुद बताएं कि पिछले चार महीनों में एसा क्या हो गया कि उन्हें अब नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। पटना एअरपोर्ट पर सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने चिराग पासवान के पूर्व में दिए गए बयानों से उनकी राजनीतिक मंशा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले पटना एअरपोर्ट पर मंत्री अशोक चौधरी पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोजपा के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान जुबानी हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार की ओर से प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान जब नीतीश कुमार से अपने क्षेत्र में प्रचार करवा रहे थे तो तब तो नीतीश कुमार चिराग के लिए अच्छे नेता थे। इतना ही नहीं पिछले वर्ष ही दिल्ली में चुनाव में नीतीश की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जनता के हित की योजना बता रहे थे, लेकिन पिछले 4 महीने में एसा क्या हो गया, कौन सा द्वेष हो गया, जो चिराग पासवान नीतीश कुमार से चिढ़ने लगे हैं। इसका जवाब तो चिराग पासवान ही दे सकते हैं। 


चैलेंज का बयान पर ली चुटकी

तेजस्वी की ओर से नीतीश कुमार को चैलेंज किए जाने पर मंत्री चौधरी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चैलेंज करना कौन से बड़ी बात है। अब मैं ही कह कि चुनाव में मैं ट्रंप को चैलेंज कर रहा हूं तो क्या ये संभव है। चुनाव में किसी को चैलेंज करना बेवकूफी है।

लगातार कर रहे थे बयानबाजी

गौरतलब है कि पिछले 4 महीनों से लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस कारण बिहार चुनाव में लोजपा को एनडीए से बाहर जाना पड़ा है। 


Suggested News