बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह ने की कामख्या मंदिर में पूजा, सीएम नीतीश और बिहार के लिए की विशेष कामना

अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह ने की कामख्या मंदिर में पूजा, सीएम नीतीश और बिहार के लिए की विशेष कामना

पटना. नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने असम के प्रसिद्ध कामख्या मंदिर देवी की पूजा की. चौधरी के साथ कामख्या मंदिर में पूजा के लिए गए जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा कि बिहार और यहां की नागरिकों की सुख-शांति के लिए पूजा की गई. 

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने वर्ष 2005 के बाद से विकास और समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. छोटू सिंह ने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी और अन्य देवी भक्तों प्रार्थना कि कि सीएम नीतीश इसी तरह बिहार का गौरव बढ़ाते रहें. राज्य और नागरिकों की सुख समृद्धि सुनिश्चित हो इसके लिए सीएम नीतीश पर देवी का आशीर्वाद बना रहे. 

दरअसल, शनिवार को जब अशोक चौधरी, छोटू सिंह सहित कई अन्य नेता पटना से गुवाहाटी के लिए विमान से जा रहे थे तब स्पाइस जेट के विमान के उड़ान भरने के ठीक पहले एक बड़ा हादसा टल तय. विमान में तकनीकी खराबी आने बाद उसे पटना हवाईअड्डे के रनवे पर अंतिम क्षणों में आपात स्थितियों में रोक दिया गया. बाद में यात्री दूसरे विमान से देर रात गुवाहाटी गए. छोटू सिंह ने कहा कि देवी कामख्या की कृपा से ही बड़ा हादसा टल गया. 

उन्होंने कहा कि आज देवी के दर्शन पूजन के दौरान हमने प्रार्थना की कि इसी तरह सभी विध्न बाधा दूर रहे. साथ ही बिहार के विकास के लिए भी राज्य सरकार निरंतर इसी तरह सबल बनी रहे इसके लिए भी हमने कामना की. राज्य में बाढ़ जैसी प्राकृतिक से लोग सुरक्षित रहें इसके लिए देवी कामख्या अपनी कृपा बरसाते रहें. 


Suggested News