बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के 45 वें एसपी बने अशोक मिश्रा, कहा क्राइम कंट्रोल और लोगों की समस्या सुनना हमारी प्राथमिकता होगी

नालंदा के 45 वें एसपी बने अशोक मिश्रा, कहा क्राइम कंट्रोल और लोगों की समस्या सुनना हमारी प्राथमिकता होगी

NALANDA : नालंदा के 45 वें एसपी के रूप में अशोक मिश्रा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया कर्मियों से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल और लोगों की समस्या सुनना और उसका निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। थाने में हर आने वाले फरियादियों की फरियाद हर हालत में थानाध्यक्ष को सुननी होगी। उन्होंने कहा की यदि जनता को लगे कि उनकी समस्या का निदान थाना स्तर पर नहीं हो रहा है तो वह सीधे हमसे भी मिल सकते हैं। थाने में बैठ कर इलाके पर नजर रखने वालों को अब खैर नहीं। ठंड के समय में चोरी समेत अन्य तरह की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में उन्हें नियमित गश्ती कर बेहतर पुलिसिंग दिखाना होगा। कर्तव्य पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने बताया की शराब और बालू माफिया पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। हमारे पदभार ग्रहण करने के बाद जिले को लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं। जो भी फरियादी हमसे मिलने आए और मिलकर जाए तो उनके चेहरे पर आसूं के जगह मुस्कुराहट रहे। उन्होंने कहा की पर्यटक स्थलों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

वहीँ मोतिहारी जिला के 43 वे एसपी कुमार आशीष बनाये गए हैं। मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही एसपी कुमार आशीष जिला के शातिर अपराधियो की सूची बनाकर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गए है। एसपी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले थानेदार से चौकीदार तक पुरस्कृत होंगे। वही लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही स्कूल कालेज जाने वाले  छात्राओं के साथ बदसलूकी करने वाले को किसी कीमत पर नही बख्सा जाएगा। मनचलों से निपटने के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ टीम बनेगी। वही जिला में सामुदायिक पुलिसिंग कर आमलोगों को ऑन स्पॉट न्याय दिया जाएगा।

एसपी ने कहा की जिला के टॉप टेन अपराधियो की सूची बना ली गयी है। सूची के अनुसार जेल से बाहर तीन अपराधियो को शांति व्यवस्था भंग होने को लेकर जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर भेजा जाएगा। वही जिला से बाहर बंद 8 अपराधियो को उसी जेल में रखने की तैयारी की जा रही है। शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जाएगा। स्कूल कालेज जाने वाली छात्राओं के साथ छिटाकंसी  करने वाले मनचलों पर सख्त करवाई के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाएगा। जो प्रतिदिन कोचिंग स्कूल कालेज जाने वाली सड़को गलियों पर नजर रखते हुए मनचलों से सख्ती से निपटेगी। अपराधी व भूमाफियाओं से सख्ती से निपटा जाएगा। कांडों का युद्ध स्तर पर निष्पादन कर दोषियों को सजा दिलायी जाएगी। संगीन अपराधों के आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाएगी।

नालंदा से राज और मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News