बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशोक राजपथ पर दिखा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत

अशोक राजपथ पर दिखा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत

पटना।पटनासिटी में एक बार फिर से सड़कों पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ताज़ा मामला मालसलामी थाना क्षेत्र की है जहां एक  महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। 

मौके पर मौजूद दारोगा कृष्णा प्रसाद ने बताया कि सब्जी बेचने बाली महिला थी जो कि दमराही घाट के पास रहती थी उसे अचानक शाहदरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए भाग गया जिसके बाद उस महिला की मौत मौके पर ही हो गयी। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला को किस गाड़ी ने टक्कर मारा उसकी जाँच में पुलिस लगी हुई है।


Suggested News