बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजेश सिंह के समर्थन में आशुतोष कुमार ने बिक्रम में किया जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन

राजेश सिंह के समर्थन में आशुतोष कुमार ने बिक्रम में किया जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन

PATNA : पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संरक्षक आशुतोष कुमार ने बुधवार को बिक्रम विधानसभा के दर्जनों गाँव में जनसंपर्क किया। बता दें कि पाटलिपुत्र की लड़ाई में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। 

राजेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव से खुले तौर पर प्रश्न करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में बिक्रम ट्रामा सेंटर का नींव रखा गया था जो अब तक सुचारु रुप से शुरु नहीं हो पाया है और महज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि रामकृपाल यादव के केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी नौबतपुर स्वास्थ्य केंद्र का भी 5 वर्षों में जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। जो आज भी बदहाल है।

राजेश सिंह ने वर्तमान सांसद को घेरते हुए कहा कि गलत तरीक़े से sc-st केस में फरीदपुर के 40 लोगो को फंसाया गया और आज तक उस समाज के लोगो से कुशल छेम भी लेना मुनासिब नहीं समझा।

उन्होंने कहा कि यही वो समाज है जिसने 2014 में आपको संसद चुनकर भेजा था और उसी के ऊपर जब विपत्ति आई तो उसका साथ छोड़ कर सांसद भाग खड़े हुए। उनका हाल चाल भी लेना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि सांसद महोदय आज किस मुंह से उस समाज से वोट मांगने जा रहे हैं।

Suggested News