बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अश्विनी चौबे के घूंघट वाले बयान पर राबड़ी देवी ने गुस्से में कहा, इतना बेशर्म मत बनिए

अश्विनी चौबे के घूंघट वाले बयान पर राबड़ी देवी ने गुस्से में कहा, इतना बेशर्म मत बनिए

Patna: चुनाव के प्रचार प्रसार में पॉलिटिशंस इतने डूब गए है कि उन्हें ये तक ख्याल नहीं रहता की ये क्या बोल रहे हैं. वोट की अपील करते-करते कई नेताओं की जुबान फिसल रही है. इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी अपना नाम लिखवा लिया। 

आज सीतामढ़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घूँघट में रहने की नसीहत दे डाली। उनके इस बयान के बाद सियासत गर्म हो चुकी है. अश्विनी चौबे पर पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने लिखा। चौबे जी, घूँघट वाली महिलाओं से इतनी नफ़रत और भय क्यों? क्या यही है आपके नरेंद्र मोदी जी का महिला सशक्तिकरण? यह है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ? आप जैसे चौबे, छब्बे और दूबे की पितृसत्ता से सूबे को हमने छूटकारा दिलाया तो उसकी पीड़ा आपके बयान में नज़र आ रही है। इतना बेशर्म मत बनिये।

चौबे जी,औरत के घुघ तान के राखा तारू त काहे के औरत से डर लागता? 5 साल क्षेत्र में ना घुमलू तो औरत तोहार दाढ़ी नोंच के बिग ना दीयसन इहे डर लागता? जइबू क्षेत्र में वोट मांगे त सब औरत से तोहार जवाब मिली! आपना बेटी बहिन के घूघ तान के राखा तारा? दूसरके बेटी के खली घुघ ताने के कहा तारा?

Suggested News