बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाने में एएसआई और मुखिया पी रहे थे शराब, डीएसपी ने रंगे हाथ पकड़ा

थाने में एएसआई और मुखिया पी रहे थे शराब, डीएसपी ने रंगे हाथ पकड़ा

PURNIYA : जिनके हाथों में शराबबंदी की जिम्मेवारी है वही लोग सरेआम उसकी धज्जियां उड़ा रहे है। एक ऐसा ही मामला पूर्णिया जिले से सामने आया है। जहां एएसआई और मुखिया थाने में ही बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के सरसी थाना में कार्यरत एएसआई हिमाचल तिवारी एवं बनमनखी प्रखंड के मुखिया सब मुखिया संघ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पिंकू शाह थाने में ही बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि इस बात की गुप्त सूचना एसपी को मिली। एसपी इसकी सूचना  डीएसपी को  दी। सूचना मिलते ही डीएसपी थाना पहुंचे, जहां सभी पार्टी करते मिले। 

सभी को गिरफ्तार कर बनमखी अनुमंडल अस्पताल में  जांच कराई गई। जिसमें शराबी पीने की पुष्टि होने के बाद जेल भेज दिया गया। 

वहीं एसपी विशाल शर्मा ने तत्काल प्रभाव से एएसआई हिमाचल प्रसाद को निलंबित कर दिया है। 

Suggested News