बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी के हर थानों में एएसआई स्तर के पदाधिकारी करेंगे मुंशी का काम, अधिसूचना जारी

राजधानी के हर थानों में एएसआई स्तर के पदाधिकारी करेंगे मुंशी का काम, अधिसूचना जारी

RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची के हर थाने में मुंशी का कार्य अब एएसआई स्तर के पदाधिकारी संभालेंगे। इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी हो गयी है। रांची के 46 थाना व ओपी में पदस्थापित एएसआई स्तर के पदाधिकारियों को यह काम सौंपा गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी थाना प्रभारी इन एएसआई से मुंशी का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

मालूम हो कि थानों में अब मुंशी के पद पर सिपाही के जगह एएसआइ स्तर के पदाधिकारी संभालेंगे। थाना से संबंधित हर लेखन कार्य एएसआई करेंगे। इससे पूर्व पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी को दिया था।

राज्य के थानों में लेखन कार्य में लगे सिपाही स्तर के मुंशी पर कई प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। इससे संबंधित शिकायतें पुलिस मुख्यालय में भी पहुंची। जिसके बाद कुछ दिन पूर्व राजधानी के थाने से सभी पुरूष मुंशी को तबादला करते हुए अभियान में लगाया गया था। इन्हीं शिकायतों के बाद पुलिस मैनुअल का हवाला देते हुए पुलिस मुख्यालय ने एएसआइ को मुंशी के पद पर बैठाने का निर्णय लिया है। 

पुलिस मैनुअल में भी एएसआइ के लिए यह निर्देश जारी है कि वह थाना प्रभारी को लेखन कार्य से मुक्त कराने के साथ-साथ चौकीदारी परेड संबंधित दैनिक कार्य में सहयोग देगा।

रांची से मोइजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News