बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एशिया कप में 19 तारीख को भारत- पाकिस्तान का महा मुकाबला

एशिया कप में 19 तारीख को भारत- पाकिस्तान का महा मुकाबला

N4N DESK: 15 सितंबर से एशिया कप का आगाज होगा. रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम धोनी व अन्य खिलाड़ियों के साथ दुबई पहुंच चुकी है. आपको बता दें कि विराट कोहली इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. 12 दिनों तक होने वाला एशिया कप दुबई एवं अबु धाबी में खेला जाएगा. उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा. भारत का पहला मुकाबला हांगकांग के साथ 18 सितंबर को है. 

भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

आपको बता दें कि आखिरी बार भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में भिड़े थे जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय प्रशंसकों को इस बार भारत से जीत की काफी उम्मीदें हैं.  भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला 19 सितंबर को है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस एशिया कप में कुल 6 टीम खेलेंगीं. 20 सितंबर तक ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे. 

खेले जाने वाले मैच के शेड्यूल कुछ इस प्रकार हैं.

ग्रुप स्टेज  

बांग्लादेश  बनाम  श्रीलंका         -  15/09   5 बजे

पाकिस्तान बनाम  हांगकांग        -  16/09 5 बजे 

श्रीलंका    बनाम  अफ्गानिस्तान   -  17/09   5 बजे

भारत     बनाम  हांगकांग        -  18/09    5  बजे

भारत     बनाम  पाकिस्तान      -   19/09   5 बजे

बांग्लादेश  बनाम  अफ्गानिस्तान   -   20/09   5 बजे

सुपर फोर

क्वारटर फाइनल-1               -   21/09     5 बजे

क्वारटर फाइनल-2               -   21/09     5 बजे

क्वारटर फाइनल-3               -   23/09     5 बजे

क्वारटर फाइनल-4               -   23/09     5 बजे

सेमी फाइनल-1                  -   25/09     5बजे

सेमी फाइनल-2                  -   26/09     5बजे

फाइनल                             -    28/09    5बजे

Suggested News