बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेती में पानी पटाने में मांगी मदद, तो युवक ने महिला से किया गलत काम, न्याय मांगने पहुंची जनता दरबार

खेती में पानी पटाने में मांगी मदद, तो युवक ने महिला से किया गलत काम, न्याय मांगने पहुंची जनता दरबार

PATNA : मुख्यमंत्री  के जनता दरबार में आज अपराधिक मामले से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान एक महिला सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंची। महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब में काम करता है। महिला ने गांव के युवक पर जबरन गलत काम करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

महिला ने बताया कि इस साल फरवरी में गेंहूं के खेत में पानी पटवन करना था। पति ने कहा कि गांव के अमरेंद्र कुमार नाम के युवक से बात कर लो, वह पानी पटा देगा। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह अमरेंद्र कुमार के पास पहुंची तो उसने मदद के बहाने मुझे घर के अंदर खिंच लिया और गलत व्यवहार किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया और अब मुझे शादी करने के लिए दबाब बना रहा है। महिला ने बताया कि पुलिस से शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 



Suggested News