बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एएसपी लिपि सिंह का बालू माफ़ियाओं के खिलाफ अभियान,20 लोग हिरासत में और सैंकड़ो गाड़ियां जब्त

एएसपी लिपि सिंह का बालू माफ़ियाओं के खिलाफ अभियान,20 लोग हिरासत में और सैंकड़ो गाड़ियां जब्त

PATNA : पटना पुलिस के बाढ़ अनुमंडल की एएसपी लिपि सिंह ने एक बार फिर बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है साथ ही बालू लदी सैकड़ो गाड़ियां जब्त की गई है।  

बताया जा रहा है कि हथीदह थाना पुलिस द्वारा एएसपी लिपि सिंह को सूचना दी गई कि इलाके में एकबार फिर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध कारोबार हो रहा है। उक्त सूचना के आधार पर एएसपी ने आज अहले सुबह पूरे दलबल के साथ हथीदह थाना क्षेत्र के इलाकों में छापेमारी की।  


छापामारी के दौरान वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बालू से लदे सैकड़ो ट्रकों को जब्त किया। वहीं मौके से कई मजदूरों को हिरासत में लिया। 

एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि मजदूरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जायेगा। 

इधर अचानक हुई छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। 

बता दें कि इससे पहले भी लिपि सिंह ने बाढ़ अनुमंडल में बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी हैं। 

Suggested News