बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विकास फंड से दो के बदले तीन करोड़ ले ले सरकार, लेकिन अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करें : नीतू सिंह

विकास फंड से दो के बदले तीन करोड़ ले ले सरकार, लेकिन अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करें : नीतू सिंह

NAWADA : हिसुआ से कांग्रेस पार्टी की विधायक नीतू सिंह ने कहा है कि जिस तरह से इस कोरोना के संकट में अस्पताल की व्यवस्था बिल्कुल ही चरमरा गई है। जिसके बाद हम लोग अपनी ओर से अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। हम सरकार को खुली चुनौती देते हैं की विधायकों का दो करोड़ रुपया कोरोना के नाम पर काटा गया है। इसका हम लोग स्वागत करते हैं। लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि 3 करोड़ रुपया विधायक का फंड से काटा जाए और अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। 

अगर नहीं दुरुस्त होती है तो फिर यह पैसा किस उपयोग में आयगा, यह भी बताया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लगातार इस बीमारी को देखते हुए वह अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। लगातार लोग उनको अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हैं। वहीं कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में खनवां के अस्पताल को चालू किया जाए, उसे दुरुस्त किया जाए। हिसुआ के अस्पताल को दुरुस्त किया जाए। नरहट के अस्पताल को दुरुस्त किया जाए।  अकबरपुर की अस्पताल को दुरुस्त किया जाए। यहां की व्यवस्था इतनी ही चरमरा गई है कि मरीजों को भी काफी तकलीफ होती है। हम लोग जनता के सेवक है जनता की सेवा करते हैं। हमारा फंड कितना भी काट लिया जाए लेकिन इस आपदा में जनता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा की सरकार जनता की विश्वास को तोड़ने की कोशिश ना करें। जनता ने ही हमें विधायक बनाया है और मैं पहली बार विधायक बनी हूं तो मैं जनता की सेवा करूंगी. मैं सरकार से अपील करना चाहती हूँ की अस्पताल की व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधार किया जाए।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News