बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमृत महोत्सव को लेकर असम राइफल्स की साइकिल यात्रा पहुंची सासाराम, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

अमृत महोत्सव को लेकर असम राइफल्स की साइकिल यात्रा पहुंची सासाराम, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

SASARAM : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज रोहतास जिला के सासाराम में असम राइफल के जवानों की टीम साइकिल यात्रा करते हुए पहुंची। यह लोग इंफाल से साइकिल से निकले हैं तथा तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली के राजघाट जाएंगे। 

5 सितंबर शिक्षक दिवस को यह लोग साइकिल से निकले हैं तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए इनका जत्था दिल्ली के राजघाट पहुंचेगा और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी को यह जवान श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। असम राइफल्स के 40 जवानों का जत्था इस अमृत महोत्सव को लेकर चल रहे है। जिसका सासाराम में भी स्वागत किया गया। इस दौरान सासाराम के गांधी स्मारक के पास उन लोगों ने माल्यार्पण भी किया। 

बाद में इनलोगो ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लोगों को सम्मानित भी किया। स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी रमेश पांडे ने बताया कि सासाराम में आगमन पर जवानों को भरपूर स्वागत किया गया एवं उन जवानों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर रोहतास के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट  

Suggested News