बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को चिमनी व्यावसायी के घर दो दर्जन डकैतों ने दी दस्तक, इतने लाख की प्रॉपर्टी पर किया हाथ साफ

आधी रात को चिमनी व्यावसायी के घर दो दर्जन डकैतों ने दी दस्तक, इतने लाख की प्रॉपर्टी पर किया हाथ साफ

SITAMADHI : भारत नेपाल की सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों डकैतों के द्वारा लगातार डकैती की घटना को अंजाम दिया जाता है। इधर बीती रात करीब दो दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने भारत नेपाल की सीमा कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली वार्ड नंबर 4 में एक चिमनी व्यवसाई के यहां भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डकैतों ने लगभग 17 लाख की संपत्ती पर हाथ साथ साफ कर दिया।

चिमनी व्यावसायी के पिता के सिर पर तानी बंदूक

घटना को लेकर बताया गया कि लगभग दो दर्जन की संख्या में आए डकैतों चिमनी व्यवसाई मनोज कुमार मंडल के यहां बीती रात पहुंचे थे। इस  दौरान डकैतों ने मनोज के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक के कनपटी पर पिस्टल रख करीब 17 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। बतादें की पूर्व में भी कन्हौली में डकैतों के द्वारा लगातार डकैती की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है।

 घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार देर रात ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया रामनरेश मंडल ने कहा कि लगातार डकैती की घटना घट रही है लेकिन पुलिस डकैतों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है । मामले को लेकर जब डीएसपी हेड क्वाटर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि शाम में सीतामढ़ी एसपी द्वारा उक्त मामले को लेकर मीडिया ब्रीफिंग किया जाएगा। बता दें कि भारत नेपाल की सीमाई क्षेत्र में पूर्व से भी कच्छा बनियान गिरोह के डकैतों का आतंक रहा है 

Suggested News