बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शुरु हुई अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, 11 रथों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लेकर हुए रवाना

शुरु हुई अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, 11 रथों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लेकर हुए रवाना

PATNA : बिहार के सभी नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि को विसर्जित करना है। इसे लेकर  आज 11 रथों पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलाश यात्रा शुरु हुई। इन सभी 11 रथों पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में 11 टीमें सवार है। बीजेपीप्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अस्थि कलश को बिहार की नदिय़ों में विसर्जित करने के लिए रवाना हुए। रथों के प्रस्थान के लिए रूट मैप पहले से ही तैयार कर लिया गया है।

पहला रूट– नवादा, हिसुआ, वजीरगंज, मानपुर, आजादपार्क, गया में विसर्जन। यात्रा सहभागी हैं गिरिराज सिंह, हरी मांझी, कृष्णा कुमार सिंह,  ऋतु राज सिन्हा, राजीव रंजन,  शिवेश राम, अनिल सिंह, अभय गिरी।


दूसरा रूट– आरा, गडहनी, चरपोखरी, पीरो, विक्रमगंज, नटवार, दिनारा, सासाराम, मोहनिया, रामगढ, चौसा, राजपुर, बक्सर में विसर्जन। यात्रा सहभागी हैं अश्विनी कुमार चौबे, आर के सिंह, ब्रज किशोर बिन्द, गोपाल नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, छेदी पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, मती सुखदा पाण्डेय, रामेश्वर चौरसिया, संजय सिंह टाइगर,  प्रो० राजेंद्र गुप्ता, निवेदिता सिंह,  राजेश्वर राज, ओम प्रकाश भुवन।

तीसरा रूट - पटना, फुलवारी, वाल्मी, भुसौला, खगौल, दानापुर, मनेर, बिहटा, महाबलिपुर, पालीगंज, दुल्हिन बाजार, विक्रम, नौबतपुर, मसौढ़ी, धनरुआ, नदवा, पुनपुन घाट पर विसर्जन।  यात्रा सहभागी हैं सुशील कुमार मोदी, राम कृपाल यादव, आशा सिन्हा, रामजन्म शर्मा, अनिल कुमार, अजित चौधरी, निखिल आनंद, उषा विद्यार्थी, कान्त निराला, अमृता भूषण, राकेश तिवारी।

Suggested News